एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:53

सारण : सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत

छपरा 05 मई(वार्ता) बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात को रामदस चक गांव निवासी अजय कुमार(25) अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गोविंदघाट मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/05/26 00:00
पिछला अपडेट
05/05/26 00:00
स्थान
India