एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:53

बांका :पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत

बांका, 17 मई (वार्ता) बिहार में बांका जिले के बांका सदर थाना क्षेत्र में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वैसा मँझियारा गांव निवासी राहुल कुमार सिंह (30) समुखिया मोड़ के पास एक बगीचे में पेड़ से आम तोड़ रहा था, उसी समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे सदर अस्पताल बांका लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बांका भेज दिया गया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना युवक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/05/26 16:50
पिछला अपडेट
17/05/26 16:50
स्थान
India