एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

औरंगाबाद :वज्रपात की चेपट में आने से एक व्यक्ति की मौत

औरंगाबाद, 30 अप्रैल (वार्ता) बिहार में औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने गुररूवार को बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अटल बिगहा गांव निवासी अक्षय कुमार (45) अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गम्हरिया गांव आए थे, जहां वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है।
सं.प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना वज्रपात मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/04/26 00:00
पिछला अपडेट
30/04/26 00:00
स्थान
India