एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:45

वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत

सुपौल, 30 अगस्त (वार्ता) बिहार में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मिरजवा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी बेचनदेव मुखिया (38) बकरी चराने गया था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में बेचनदेव मुखिया की झुलसकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
सं. प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दुर्घटना वज्रपात मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 15:42
पिछला अपडेट
30/08/26 15:42
स्थान
India