एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:29

सारण में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

छपरा, 05 सितंबर (वार्ता)। बिहार में सारण जिले के गौरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर सिसवा मोड़ के समीप घेराबंदी की। इसी दौरान एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ वहां बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार अपराधी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/09/26 06:55
पिछला अपडेट
05/09/26 06:55
स्थान
India