एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:28

मुंशी प्रेमचन्द ग्रामीण संस्कृति के संवाहक रहे : प्रो. उमेश कुमार

दरभंगा, 01 अगस्त (वार्ता)बिहार के प्रतिष्ठित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग एवं प्रेमचन्द जयंती समारोह समिति, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को प्रेमचन्द जयंती समारोह का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में ''प्रेमचन्द के कथा-साहित्य में ग्रामीण संस्कृति'' विषय पर परिचर्चा हुई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. उमेश कुमार ने कहा कि प्रेमचन्द ग्रामीण संस्कृति के संवाहक रहे हैं। उनके कथा-साहित्य में ग्रामीण संस्कृति से प्रभावित पात्रों की जीवन-शैली, सामाजिक संरचना और संघर्ष का जीवंत चित्रण मिलता है। ग्रामीण संस्कृति की दृष्टि से 'पंच परमेश्वर', 'ईदगाह', 'पूस की रात',…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
103
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार उमेश मुंशी प्रेमचन्द
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 10:53
पिछला अपडेट
01/08/26 10:53
स्थान
India