एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:32

एम्स पटना में अत्याधुनिक फोरेंसिक मेडिसिन संग्रहालय एवं मूट कोर्ट का शुभारंभ

पटना, 01 अगस्त (वार्ता)चिकित्सा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना ने शनिवार को फोरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी संग्रहालय तथा मूट कोर्ट का उद्घाटन किया। यह नई सुविधा फोरेंसिक मेडिसिन की शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को नई दिशा देगी। आज के समय में सड़क दुर्घटनाओं, विषाक्तता, हिंसा, लैंगिक अपराधों तथा अन्य मेडिको-लीगल मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में हर वर्ष लाखों मेडिको-लीगल मामलों और हजारों पोस्टमार्टम जांचों का निष्पादन किया जाता है जिनमें प्रशिक्षित फोरेंसिक विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार एम्स फोरेंसिक मेडिसिन संग्रहालय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 12:23
पिछला अपडेट
01/08/26 12:23
स्थान
India