एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:07

पूर्वी चंपारण : पुआल के ढेर में छिपा था नशे का जखीरा, 102 किलो गांजा बरामद

मोतिहारी, 20 अप्रैल (वार्ता)। बिहार में पूर्वी चंपारण के जीतना क्षेत्र से पुलिस ने पुआल के अंदर छिपा कर रखा हुआ 102 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घोड़ासहन, जीतना और झरौखर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जीतना थाना क्षेत्र के अगरवा-रेगनिया मार्ग के बीच एक नवनिर्मित मंदिर के समीप छापेमारी की, जहां तस्करों ने 102 किलोग्राम गांजा को पुआल के ढेर में छिपा पर रखा हुआ था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले में संदिग्ध कारोबारियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार गांजा बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/04/26 00:00
पिछला अपडेट
20/04/26 00:00
स्थान
India