एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:59

समस्तीपुर में गैरेज मालिक की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर, 15 मई(वार्ता) बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गाँधी चौक के पास शुक्रवार को दिन-दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने गैरेज मालिक संजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के मोतीपुर गांव निवासी संजीव कुमार आज गांधी चौक स्थित अपने गैरेज पर थे इसी दौरान 3-4 की संख्या मे हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और हत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
सं.शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार गैरेज मालिक हत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/05/26 11:46
पिछला अपडेट
15/05/26 11:46
स्थान
India