एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:56

वैशाली :बाल विकास परियोजना कार्यालय सदर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर "जियो नन्ही परी" कार्यक्रम का आयोजन

हाजीपुर, 16 मई (वार्ता) बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय, सदर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर "जियो नन्ही परी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बेटी जन्म को सम्मान एवं गर्व के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं (नन्हीं परियों) एवं उनके अभिभावकों को शुभकामना संदेश प्रदान किया गया तथा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार जियो नन्ही परी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 17:09
पिछला अपडेट
16/05/26 17:09
स्थान
India