एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:05

गाड़ी सं. 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर ठहराव

हाजीपुर, 13 मई (वार्ता) यात्रियों की सुविधा को लेकर दानापुर मंडल के जमुई स्टेशन पर गाड़ी सं. 22347/22348 हावड़ा-पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का 15.05.2026 से प्रायौगिक तौर पर दो मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि 15.05.2026 से गाड़ी सं. 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20.05 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 20.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इसी तरह 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 09.49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 09.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार ट्रेन ठहराव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/05/26 13:09
पिछला अपडेट
13/05/26 13:09
स्थान
India