एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:06

बिहार दिवस:ग्लास ब्रिज से लेकर व्यंजनों तक, पर्यटन पवेलियन में सजा बिहार का रंग

पटना, 22 मार्च (वार्ता)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान में पर्यटन विभाग के पवेलियन में मुख्य आकर्षण का केंद्र राजगीर का ग्लास ब्रिज रहा। पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने पवेलियन का उद्घाटन किया। उन्होंने पवेलियन में मौजूद पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का जायजा लिया। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण किया गया है, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंत्री ने कहा कि इन सभी पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति की आकर्षक साज-सज्जा भी की गई है। इससे पवेलियन में आने वाले…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार पर्यटन पवेलियन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India