एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

सारण: दो पक्षों के बीच झगड़े को सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल

छपरा, 31 अगस्त(वार्ता) बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़ा को सुलझाने पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक महिला पुलिस सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के लिए तरैया थाना की पुलिस पहुंची, इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पुलिस किरण कुमारी सहित चार अन्य पुलिस कर्मी चुनचुन कुमार , प्रवीण कुमार, मंगल ठाकुर और कुणाल कुमार सिंह घायल हो गए।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार पुलिस हमला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 08:03
पिछला अपडेट
31/08/26 08:03
स्थान
India