एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:09

सारण : पुलिस अवर निरीक्षक की ह्रदयाघात से मौत

छपरा, 26 अप्रैल (वार्ता) बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक की ह्रदयाघात से मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर आज गश्त के लिए अपने अन्य साथियों के साथ निकले थे। अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उनके साथ गश्त कर रहे अन्य पुलिसकर्मी उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सं:प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार पुलिसकर्मी मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/04/26 00:00
पिछला अपडेट
26/04/26 00:00
स्थान
India