एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:52

पौधारोपण केवल कार्यक्रम नहीं, भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी : जिला पदाधिकारी

दरभंगा, 05 जून (वार्ता) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, दरभंगा ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार पौधारोपण जिम्मेदारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/06/26 12:47
पिछला अपडेट
05/06/26 12:47
स्थान
India