एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:28

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना, 16 अगस्त (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युग पुरुष और सर्वप्रिय राजनेता थे। वह राजनीति में शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रभक्ति और मानवीय संवेदनाओं के अद्भुत समन्वय के प्रतीक थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व दलगत सीमाओं से ऊपर था। उनके…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार प्रेम अटल श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/08/26 15:57
पिछला अपडेट
16/08/26 15:57
स्थान
India