एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 14/09/26 16:03

अभियंता तकनीकी दक्षता और नवाचार से राष्ट्र निर्माण को दे रहे गति : डॉ. प्रेम कुमार

पटना, 14 सितंबर (वार्ता) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अभियंता दिवस के अवसर पर सभी अभियंताओं के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संदेश में कहा कि अभियंता देश के विकास की आधारशिला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपनी तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और रचनात्मक सोच के माध्यम से अभियंता आधारभूत संरचना, जल संसाधन, सिंचाई, ऊर्जा, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान कर रहे हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार प्रेम अभियंता दिवस बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/09/26 14:02
पिछला अपडेट
14/09/26 14:02
स्थान
India