एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:19

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे पवित्र दिन है : डॉ. प्रेम कुमार

पटना, 02 अप्रैल (वार्ता) बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गुड फ्राइडे की पूर्व संध्या पर प्रभु
यीशु मसीह के अमर बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का सबसे पवित्र दिन है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन पश्चाताप, उपवास और प्रार्थना के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे हमें सिखाता है कि सच्चा प्रेम सर्वोच्च बलिदान में व्यक्त होता है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि जीवन की कठिनाइयां हमें तोड़ती नहीं, बल्कि हमें निखारती हैं।
प्रेम

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार प्रेम गुड फ्राइडे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/04/26 00:00
पिछला अपडेट
02/04/26 00:00
स्थान
India