एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 10:35

बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में दरभंगा में रैली

दरभंगा, 11 सितंबर (वार्ता) यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बैंककर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को दरभंगा टावर चौक पर बैंककर्मियों ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में घंटों नारेबाजी की। बाद में रैली सभा में तब्दील हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2024 में भारत सरकार के साथ पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने के लिए लिखित समझौता हुआ था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। बैंककर्मियों ने पीएलआई में विभेद समाप्त करने, बैंकों में पर्याप्त बहाली करने तथा महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार बैंककर्मी रैली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 09:36
पिछला अपडेट
11/09/26 09:36
स्थान
India