एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 15/09/26 15:29

वाराणसी से वडनगर तक निकलेगा भाजयुमो बिहार का युवा जत्था

पटना, 15 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष की अटूट सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की प्रेरणादायी यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर सेवा संकल्प बाइक यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है।यह यात्रा केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि "कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा के संकल्प" की यात्रा है। प्रधानमंत्री ने वाराणसी को अपनी कर्मभूमि बनाकर काशी को विश्व पटल पर नई पहचान दी, और वडनगर उनकी जन्मभूमि है जहाँ से उनके संस्कारों की यात्रा शुरू…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार भाजयुमो युवा जत्था
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/09/26 12:57
पिछला अपडेट
15/09/26 12:57
स्थान
India