एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:55

बिहार दिवस पर पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव का भव्य शुभारंभ

पटना,22 मार्च (वार्ता) कला एवं संस्कृति विभाग तथा बिहार संगीत नाटक अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय महिला नाट्य उत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि 114वां बिहार दिवस हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं पुनर्जीवित करने की दिशा में इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी पांच दिनों तक विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से नाट्य विधा का उत्कृष्ट मंचन…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार महिला नाट्य उत्सव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India