एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 09:03

मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान

बेतिया, 12 सितम्बर (वार्ता)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पार्टी की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक समूचे देश के साथ पश्चिमी चंपारण जिले में भी 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। डॉ. जायसवाल ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 वर्षों के दौरान निरंतर देश की सेवा की है। उनके सेवा और समर्पण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार मोदी सेवा संकल्प
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 07:54
पिछला अपडेट
12/09/26 07:54
स्थान
India