एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 09:09

सारण में चंवर से अज्ञात युवक का शव बरामद

छपरा, 13 सितम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलियां चंवर से पुलिस ने रविवार को करीब 27 वर्षीय एक अज्ञात युवक का गला रेता शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुबवलियां चंवर से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार युवक शव बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 08:07
पिछला अपडेट
13/09/26 08:07
स्थान
India