एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:51

नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाही सेवा की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता दे : रड्डी

दरभंगा, 29 अगस्त (वार्ता) बिहार में दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलरड्डी ने शनिवार को नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस सेवा की गरिमा, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।श्री जलरड्डी ने प्रशिक्षु सिपाहियों का पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज और आम जनता के प्रति बड़ी जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि सिपाही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आम लोगों की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार रड्डी प्रशिक्षु सिपाही
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
29/08/26 07:18
पिछला अपडेट
29/08/26 07:18
स्थान
India