एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:10

राज्यपाल ने स्व. उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्य तिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना, 28 अगस्त (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पूर्व मंत्री स्व.उपेंद्र नाथ वर्मा की पुण्य तिथि के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं विभिन्न मंत्रीगण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. श्री वर्मा को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों की ओर से भजन एवं गीत प्रस्तुत किये गये।
शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल उपेंद्र श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/08/26 13:45
पिछला अपडेट
28/08/26 13:45
स्थान
India