एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:08

राज्यपाल ने खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी का परिभ्रमण किया

पटना, 18 जुलाई (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने आज बिहार की राजधानी के मशहूर खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी का परिभ्रमण किया। श्री हसनैन ने इस दौरान दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण तथा भारत सरकार के 'मिशन ज्ञान भारतम्' के अंतर्गत चल रहे डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने तारीख़-ए-खानदान-ए-तैमूरिया, दीवान-ए-हाफ़िज़, जीवविज्ञान पर आधारित किताबुल हशाइश तथा शल्य चिकित्सा से संबंधित किताबुल तसरीफ़ सहित अनेक दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन पांडुलिपियों को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही, पुस्तकालय…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल खुदाबख्श लाइब्रेरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/07/26 11:41
पिछला अपडेट
18/07/26 11:41
स्थान
India