एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 13/09/26 14:13

फिजियोथेरेपिस्ट अपने पेशे की गरिमा बनाए रखें और समर्पण से सेवा करें :राज्यपाल

पटना, 13 सितम्बर (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयदअता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने रविवार को फिजियोथेरेपिस्टों से अपने पेशे की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज की सेवा करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर बिहार स्टेट फिजियोथेरेपी एसोसिएशन की ओर से बाबू जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं शोध संस्थान, पटना में आयोजित राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी एक महत्वपूर्ण, सम्मानित और गरिमापूर्ण चिकित्सा पेशा है। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपिस्ट लोगों को स्वस्थ होने, दोबारा चलने-फिरने और सामान्य जीवन में लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल फिजियोथेरेपिस्ट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/09/26 13:15
पिछला अपडेट
13/09/26 13:15
स्थान
India