एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:46

राज्यपाल ने बिहारवासियों को ईद-ए-मीलाद-उन-नबी की बधाई दी

पटना, 25 अगस्त (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन 'ईद-ए-मीलाद-उन-नबी' के पावन अवसर पर बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यपाल ने कहा है कि हजरत मोहम्मद साहब ने मानवता को प्रेम, करूणा, भाईचारा, समानता और शांति का संदेश दिया था, जो आज के समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आपसी प्रेम और सद्भावना के साथ 'ईद-ए-मीलाद-उन-नबी' को मनाने की अपील की है।
शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/08/26 14:20
पिछला अपडेट
25/08/26 14:20
स्थान
India