एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:17

राज्यपाल ने रक्षाबंधन के अवसर पर बिहारवासियों को शुभकामनाएँ दी

पटना, 27 अगस्त (वार्ता) बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
श्री हसनैन ने कहा है कि रक्षाबंधन का यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक है। राखी प्रेम और विश्वास का वह धागा है जो बहनों को भाइयों से जोड़ता है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के इस अनूठे पर्व के अवसर पर हमें महिलाओं के सम्मान और रक्षा का संकल्प लेने के साथ-साथ नारी सशक्तीकरण के लिए सार्थक प्रयास करना चाहिए।
शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार राज्यपाल रक्षाबंधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 12:55
पिछला अपडेट
27/08/26 12:55
स्थान
India