एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:58

एनडीपीएस के विशेष लोक अभियोजक को मिला प्रशस्ति पत्र

पटना, 16 मई (वार्ता) आर्थिक अपराध ईकाई ने बिहार सरकार के मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के पटना स्थित विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार सिंहा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।

आर्थिक अपराध इकाई के उपमहानिरीक्षक डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों के हस्ताक्षर से जारी प्रशस्ति पत्र में श्री सिंह की लगन, निष्ठा और परिश्रम की सराहना की गई है और कहा गया है कि उनके प्रयासों से आर्थिक अपराध ईकाई में एनडीपीएस के दर्ज कांडों के अभियुक्तों को सजा दिलाने में बेहतर कामयाबी हासिल की है।
सं.शैलेश
वार्ता




समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार लोक अभियोजक सम्मान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/05/26 15:06
पिछला अपडेट
16/05/26 15:06
स्थान
India