एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:34

समस्तीपुर: पुलिस ने 50 लाख का विदेशी शराब बरामद किया

समस्तीपुर 20 मार्च(वार्ता)
बिहार मे समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव के पास पुलिस ने छापा मारकर ट्रक पर लदे करीब 50 लाख रूपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिले के दुधपुरा गांव मे पुलिस ने छापेमारी की और वहां से एक ट्रक पर लदे 570 कार्टून में रखा 4924.8 लीटर शराब जप्त किया है, जबकि शराब कारोबारी एवं ट्रक चालक फरार हो गया है।
बरामद शराब की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है।
सं.शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार शराब बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/03/26 00:00
पिछला अपडेट
20/03/26 00:00
स्थान
India