एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 06:24

सारण में सड़क किनारे व्यक्ति का शव बरामद

छपरा, 11 सितम्बर (वार्ता) बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को सड़क किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि पंचुआ गांव के स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डूमाईगढ़ गांव निवासी धनंजय सिंह के रूप में करायी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं.शैलेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार शव बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 05:24
पिछला अपडेट
11/09/26 05:24
स्थान
India