एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:30

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी

पटना, 25 अगस्त (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैगम्बर- ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन 'ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों को पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट ईद ए मिलाद उन नबी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/08/26 14:22
पिछला अपडेट
25/08/26 14:22
स्थान
India