एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:28

शपथ ग्रहण के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

पटना, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ‎बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रदेश कार्यालय में स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौधरी के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रथम आगमन पर अंगवस्त्र एवं मिथिला की सुप्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। ‎ श्री चौधरी ने प्रदेश कार्यालय पहुंचने के बाद महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट भाजपा कार्यालय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/04/26 00:00
पिछला अपडेट
15/04/26 00:00
स्थान
India