एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:46

सम्राट चौधरी ने जेईई एडवांस्ड टॉपर शुभम कुमार को दी बधाई

पटना, 01 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त करने वाले छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि शुभम कुमार की यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने यह ऐतिहासिक सफलता दिलाई है, जो राज्य के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
श्री चौधरी ने विश्वास जताया कि शुभम कुमार भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
प्रेम
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार सम्राट शुभम बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/06/26 08:42
पिछला अपडेट
01/06/26 08:42
स्थान
India