एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:39

पाटलिपुत्र रेल परिसर में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

हाजीपुर, 22 मार्च (वार्ता) पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन के बैनर तले पाटलिपुत्र रेल परिसर में मल्टीपरप्स हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।
इस कैंप में 102 पुरूषों एवं 57 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । यहां मेडिसिन, स्त्री रोग, ईएनटी, आंख एवं दंत रोग के चिकित्सक उपस्थित थे।

सभी अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए खून जांच एवं ईसीजी की भी व्यवस्था थी। साथ ही लोगों का बीएमडी का भी परीक्षण किया गया। कैंप में 14 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चियों को एचपीभी वायरस से बचाव के लिये टीकाकरण भी किया गया।

प्रेम

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बिहार हेल्थ चेकअप कैंप
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/03/26 00:00
पिछला अपडेट
22/03/26 00:00
स्थान
India