एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:19

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

पटना, 2 मई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद संभावित कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। दोनों नेताओं के बीच आज हुई मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली। सूत्रों के अनुसार बैठक में कैबिनेट विस्तार और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के भीतर बेहतर राजनीतिक तालमेल जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस मुलाकात को सौहार्दपूर्ण बताते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर तस्वीरें साझा कीं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति सम्राट नीतीश
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/05/26 00:00
पिछला अपडेट
02/05/26 00:00
स्थान
India