एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:01

विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा जारी रखा जिससे सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। इसी मुद्दे पर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही स्थगित किये जाने के बाद दोपहर 12 बजे जैसे ही सदन समवेत हुआ, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा), द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(शरद पवार) और अन्य विपक्षी दलों के सदस्य जोरदार हंगामा करने लगे और सदन के बीचोबीच आ गये। सपा के कई सदस्य…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
लीड स्थगित लोस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 07:19
पिछला अपडेट
21/07/26 07:19
स्थान
India