एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:58

इंडिगो के सीईओ पीटर एलबर्स ने दिया इस्तीफा

नयी दिल्ली, 10 मार्च (वार्ता) इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने "निजी कारणों से" अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
एयरलाइन ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने श्री एल्बर्स का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वह आज कार्यावधि की समाप्ति के साथ पद मुक्त हो जायेंगे। निदेशक मंडल की बैठक शाम 5.30 बजे शुरू हुई और मात्र 15 मिनट चली।
अंतरिम व्यवस्था के तहत कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया उनकी जगह एयरलाइंस के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
90
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
इंडिगो सीईओ इस्तीफा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/03/26 00:00
पिछला अपडेट
10/03/26 00:00
स्थान
India