एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:52

देवभूमि की लीची बनेगी इटली की पसंद

नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) देवभूमि उत्तराखंड की लीची अब इटली के लोगों की भी पसंद बनेगी। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की मदद से उत्तराखंड की ताज़ा लीची की पहली खेप इटली के लिए निर्यात की गयी है। एक टन प्रीमियम लीची की इस खेप का निर्यात 18 जून को देहरादून से किया गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देवभूमि की लीची, अब इटली की पसंद...।" उन्होंने बताया कि एपीडा के सहयोग से उत्तराखंड की प्रसिद्ध देहरादून लीची पहली बार इटली निर्यात की गयी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एपीडा लीड इटली लीची निर्यात
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/06/26 15:27
पिछला अपडेट
19/06/26 15:27
स्थान
India