एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:42

एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों की कम रही रुचि

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) में दूसरे दिन बुधवार को खुदरा निवेशकों की रुचि कम रही। शेयर बाजार बीएसई ने बताया कि एलआईसी के ओएफएस में खुदरा निवेशकों ने आज उनके लिए कुल उपलब्ध शेयरों में 70 प्रतिशत के लिए हो बोली लगायी। खुदरा निवेशकों से कुल 5,76,72,214 शेयरों के लिए बोली मिली, जबकि उनके लिए 8,22,24,971 शेयर आरक्षित थे। सरकार एलआईसी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी (31,62,49,885 शेयर) बेचने के लिए ओएफएस लेकर आयी थी और चार प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी बेचने का विकल्प रखा गया था।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एलआईसी ओएफएस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 13:17
पिछला अपडेट
05/08/26 13:17
स्थान
India