नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) के निदेशक ने धन शोधन निवारण कानून के तहत 15 वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सेवा प्रदाताओं (वीडीए एसपी) को नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किए हैं। इन 15 वीडीए एसपी में वीक्स इंटरनेशनल एक्सचेंज लिमिटेड (वीक्स), बीएलएफ ग्लोबल लिमिटेड (ब्लोफिन), रेजरएक्स, बिटुनिक्स एलएलसी (बिटुनिक्स), डिजीफाइनक्स लिमिटेड (डिजीफाइनक्स), होपफुल टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड (टूबिट), फिबटीसी लिमिटेड/ एक्सटी टेक्निकल पीटीई लिमिटेड (एक्सटीडॉटकॉम), एल ट्रेड लिमिटेड (लाटोकेन), वूटेक लिमिटेड (वू एक्स), मार्केटा ट्रेडिंग इंक (पायोनेक्स), सीएचएन ग्रुप एलएलसी (चेंजनाउ), सिंपलस्वैप लिमिटेड (सिंपलस्वैप), एफएफजीएक्स ग्रुप एलएलसी (फिक्स्डफ्लोट), यूएबी क्लियर व्हाइट टेक्नोलॉजीज (व्हाइटबिट) और फिनसेवन सीजेड…