एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:50

चीनी, चावल, गेहूं, खाद्य तेलों का भाव टूटे, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 01 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चीनी, चावल, गेहूं और खाद्य तेलों के भाव टूट गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 37 रुपये घटकर 5,803 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गुड़ भी 11 रुपये फिसलकर 5,976 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 32 पैसे घटकर 62.96 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 19 रुपये घटकर 4,139 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और 2,847 रुपये प्रति क्विंटल…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिल्ली जिंस बाजार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/09/26 13:23
पिछला अपडेट
01/09/26 13:23
स्थान
India