एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 15:36

चीनी नरम, अन्य जिंसों में तेजी

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चीनी का औसत भाव टूट गया जबकि अन्य जिंसों में तेजी रही। मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 30 रुपये घटकर 5,499 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं, गुड़ 20 रुपये महंगा होकर 5,985 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 22 पैसे घटकर 59.98 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 21 रुपये बढ़कर 4,172 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं तीन रुपये चढ़कर 2,864 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बोला गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिल्ली जिंस बाजार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 13:45
पिछला अपडेट
11/09/26 13:45
स्थान
India