एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:47

चावल, गेहूं, दालों के भाव उतरे, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव गिर गया। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी नरमी रही जबकि चीनी मजबूत हुई है। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 79 रुपये टूटकर 3,884 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 12 रुपये सस्ता हुआ और 2,800 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 21 रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत 61 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। चना दाल 37 रुपये और मूंग दाल 15 रुपये टूट गयी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
दिल्ली जिस बाजार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 12:54
पिछला अपडेट
11/07/26 12:54
स्थान
India