एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 13:08

बढ़त के साथ बंद हुए प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स 138 अंक मजबूत

डाउनलोड
इस समाचार कहानी की विशेष छवि

मुंबई, 10 सितंबर (वार्ता) बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 138 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज पूरे दिन सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया। यह ऊपर 74,910 अंक और नीचे 74,599 अंक को छूने के बाद अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 138.36 अंक (0.19) चढ़कर 74,902.59 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह अंत में 46.30 अंक यानी 0.20 प्रतिशत ऊपर 23,477.80 अंक पर रहा।

लगातार तीन दिन गिरने के बाद प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए हैं। वृहत बाजार में गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.07 प्रतिशत फिसल गया। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी बैंक 0.31 प्रतिशत और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.57 प्रतिशत मजबूत हुआ। ऑटो, धातु, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक गिर गए। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर ढाई प्रतिशत के करीब टूट गया। टाटा स्टील और ट्रेंट में एक से डेढ़ फीसदी तक की गिरावट रही।

आईटीसी, अडानी पोर्ट्स, बीईएल, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और इंफोसिस के शेयर भी लाल निशान में रहे। पावरग्रिड में करीब सवा फीसदी की तेजी देखी गई। एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत की बढ़त में रहे। एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन और टीसीएस के शेयर भी ऊपर रहे। अजीत, मधुकांत वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
250
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
शेयर बाजार बंद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 10:39
पिछला अपडेट
10/09/26 10:39
स्थान
India