एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:22

भारत पेट्रोलियम को पहली तिमाही में 5,305 करोड़ रुपये का कर पूर्व नुकसान

मुंबई, 22 जुलाई (वार्ता) सार्वजनिक तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 5,305 करोड़ रुपये का कर पूर्व नुकसान हुआ है। कंपनी के निदेशकमंडल ने बुधवार को वित्तीय परिणामों को मंजूरी प्रदान की। इसमें बताया गया है कि 1,343 करोड़ रुपये की कर अदायगी टाल देने से उसका शुद्ध नुकसान 3,962 करोड़ रुपये रह गया है। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 1,60,733 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि व्यय इससे कहीं अधिक तेजी से बढ़कर 1,66,038 करोड़ रुपये हो गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
भारत पेट्रोलियम परिणाम
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 15:33
पिछला अपडेट
22/07/26 15:33
स्थान
India