एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:03

राजकोषीय घाटा पहली तिमाही में बजट अनुमान के 18.15 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे वित्त वर्ष के अनुमान के 18 प्रतिशत से अधिक रहा है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सरकार के आय-व्यय का मासिक लेखा-जोखा जारी किया। इसमें बताया गया है कि अप्रैल से जून के दौरान सरकार का कुल व्यय 13,57,076 करोड़ रुपये रहा जो बजट अनुमान का 25.4 प्रतिशत है। इसी अवधि में कुल आमदनी 10,49,243 करोड़ रुपये रहे जो प्राप्तियों के बजट अनुमान का 28.7 प्रतिशत है। इस प्रकार, राजकोषीय घाटा 3,07,833 करोड़ रुपये रहा। यह बजट अनुमान का 18.15 प्रतिशत है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजकोषीय घाटा केंद्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 15:26
पिछला अपडेट
05/08/26 15:26
स्थान
India