एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:27

इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्यूटिकल कार्पोरेशन को निजी क्षेत्र को बेचने का फैसला, सरकार को मिलेंगे 121 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) सरकार ने आयुष मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन (आईएमपीसीएल) की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने के स्काईमैप फार्मास्यूटिकल्स के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रणनीतिक विनिवेश का यह सौदा दो चरणों वाली प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से किया गया। विनिवेश के इस निर्णय में एक बहु-स्तरीय परामर्श-आधारित प्रक्रिया अपनायी गयी। निजी क्षेत्र की कंपनी ने केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम आईएमपीसीएल की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 121 करोड़ 94 हजार 400 रुपये की बोली लगायी थी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विनिवेश आईएमपीसीएल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/05/26 14:55
पिछला अपडेट
26/05/26 14:55
स्थान
India