नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार को यूक्रेन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि श्री कुमार अभी मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं और उन्हें यूक्रेन में राजदूत नियुक्त किया गया है।
विदेश सेवा के 2003 बैच के अधिकारी श्री कुमार के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
सोवियत संघ के विघटन के बाद 1992 में भारत और यूक्रेन के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।